फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cheated of Rs 4.5 lakh on the pretext of getting a job

Rewari News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे साढ़े 4 लाख रुपये

Tue, 07 Nov 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 4.5 lakh on the pretext of getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के गांव असदपुर निवासी राहुल सैनी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
गांव असदपुर निवासी राहुल सैनी और उनके ही गांव के मनतोष के बीच जान-पहचान थी। मनतोष ने राहुल को बताया कि उसका साथी भूपेंद्र उसे सरकारी नौकरी लगवा सकता है। उसकी दिल्ली में बड़े अधिकारियों से अच्छी पहचान है। राहुल उसकी बातों में आ गया और उसके साथ भूपेंद्र से मिलने चला गया। राजस्थान के बहरोड़ स्थित बिलानी निवासी भूपेंद्र ने मनतोष के जरिए राहुल को भरोसा दिलाया कि वह उसे न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल में सुपरवाइजर लगवा देगा। इसके लिए साढ़े 4 लाख रुपये देने होंगे। राहुल ने 4 लाख रुपये भूपेंद्र के अकाउंट में ट्रांसफर किया और 50 हजार रुपये नकद दे दिए। इसके बाद जब नौकरी के बारे में भूपेंद्र ने कोई बात नहीं की। इसके बाद राहुल ने मनतोष के पास फोन किया। कुछ दिन बाद भूपेंद्र ने उसके पास एक फर्जी ज्वाइनिंग पत्र भेज दिया जिसमें मई तक ज्वाइन करने बात लिखी थी। जब राहुल न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल के दफ्तर में पहुंचा तो अधिकारियों ने बताया कि ये ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। इतना सुनते ही राहुल ने भूपेंद्र और मनतोष से संपर्क किया लेकिन दोनों ने उससे बात नहीं की।
विज्ञापन

बाद में उसने राहुल ने मीरपुर चौकी में दोनों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मनतोष और भूपेंद्र दोनों को बुलाया गया। पुलिस के सामने भूपेंद्र ने समझौता करते हुए 40 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए और बाकी बचे 4 लाख 10 हजार रुपये के 3 चेक दिए, लेकिन तीनों ही चेक बाउंस हो गए। इसके बाद से ही दोनों उसके फोन नहीं उठा रहे। राहुल की शिकायत पर एसपी दीपक सहारण ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed