फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cheated of Rs 3.50 lakh in the name of getting a job

Rewari News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख रुपये

Sat, 11 Nov 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 3.50 lakh in the name of getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षक से भतीजों को नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेवाड़ी शहर के सेक्टर-10 स्थित प्रथम अपार्टमेंट निवासी शिक्षा विभाग से अधीक्षक पद से रिटायर्ड हुए होशियार सिंह ढिल्लो ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात भिवानी जिले के झोझूकलां निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। अनिल कुमार ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा था कि वह किसी को भी डीसी रेट पर नौकरी लगवा सकता है। उसकी अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। आरोपी के झांसे में आकर होशियार सिंह ने अपने भतीजे को नौकरी लगवाने की बात की।
विज्ञापन

अनिल कुमार और होशियार सिंह के बीच जब बातचीत आगे बढ़ी तो आरोपी ने उससे 3.50 लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर मांगे। होशियार सिंह ने 2 लाख रुपये का चेक और डेढ़ लाख रुपये कैश दिए। काफी समय बाद भी आरोपी ने नौकरी नहीं लगवाई तो होशियार सिंह ने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए। काफी दबाव डालने पर आरोपी ने उन्हें बैंक का चेक दिया, लेकिन जब उस अकाउंट की जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसमें पैसे ही नहीं है। इसके बाद होशियार सिंह ने एसपी दीपक सहारण को शिकायत दी। एसपी के आदेश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed