फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Charging station will be built for electric buses at Rs 13.96 crore

Rewari News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए 13.96 करोड़ से बनेगा चार्जिंग स्टेशन

Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Charging station will be built for electric buses at Rs 13.96 crore
रेवाड़ी। रामगढ़ रोड पर शहर के सेक्टर-12 में तैयार होने वाले नए बस स्टैंड की जमीन पर कब्जा हटाने के बाद अब इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चार्जिंग स्टेशन को बनाने में 13.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पिछले माह ही रोडवेज प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे को हटवाया गया था, जिसके बाद जमीन कब्जा मुक्त हो गई थी।
विज्ञापन

दरअसल, रेवाड़ी डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसों की खेप मिलने वाली है, जिस वजह से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इनकी खरीद प्रक्रिया भी चल रही है। संभावना है कि जून में रेवाड़ी डिपो को इन बसों की खेप मिल जाएगी। भविष्य में इन बसों की संख्या 150 तक करने की संभावना है। इसी के मद्देनजर रोडवेज की तरफ से नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट्स बनेंगे और तीन एकड़ जमीन पर पूरा यह स्टेशन होगा। यहां पर बनने वाली बिल्डिंग में 170 के लगभग चार्जिंग पॉइंट लगाए जाने की क्षमता तय की गई है। चार्जिंग पॉइंट के लिए रैकनुमा मशीन होंगी जिनको ऑन करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा। इससे एक बार में ही सभी बसों को चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तहत लिया था निर्णय

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से ग्रैप नियमों के तहत बीएस-4 वर्जन की बसों पर पाबंदी समय-समय पर लगाई जाती है। रोडवेज के पास बीएस-6 बसों की किल्लत है जिस वजह से दिल्ली रूट पर बसें मौजूदा समय में काफी कम चल रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधा को लेकर बातचीत के बाद बीच का रास्ता निकालते हुए बेड़े में जल्द इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का आश्वासन दिया था। इसको देखते हुए राज्य सरकार की ओर से एनसीआर के चार जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत गुरुग्राम-फरीदाबाद के साथ रेवाड़ी को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल तक कोर्ट में चला केस

मौजूदा बस स्टैंड वर्ष 1973 में बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद से ही डिपो लगातार उपेक्षा का शिकार बना रहा है। बस स्टैंड भीड़ वाले इलाके में स्थित है और इसका भवन जर्जर हो चुका है। बरसात के समय बस स्टैंड के भवन का प्लास्टर तक गिरता रहता है। पुराने बस स्टैंड को स्थानांतरित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर वर्ष 2011 में लगभग 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसके बाद मुआवजे को लेकर मामला अदालत में चला गया था।




बस स्टैंड की जमीन को पिछले माह ही कब्जा मुक्त करवा दिया गया था। रेवाड़ी डिपो को इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। सेक्टर-12 स्थित रोडवेज की जमीन पर चार्जिंग स्टेशन बनेगा।

देवदत्त, जीएम, रेवाड़ी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed