फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chances of increase in cold due to cold winds after four days

Rewari News: चार दिन बाद सर्द हवाओं से ठंड बढ़ने के आसार

Sun, 24 Dec 2023 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chances of increase in cold due to cold winds after four days
रेवाड़ी। मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विशेषज्ञ ने चार दिन बाद सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

इस माह मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.2 और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को 5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिसम्बर में 6 कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए जिससे मौसम और बार-बार हवाओं में बदलाव देखने को मिला। वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलवाही और अलसुबह सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा सकता है। आने वाले चार पांच दिनों में एक बार फिर से हवाएं उत्तरी बर्फीली होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और कोहरा छाए रहने की संभावना बन रही है। 27 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed