फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Challans were issued to 162 vehicles violating traffic rules

Rewari News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 162 वाहनों के काटे चालान

Fri, 16 May 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Challans were issued to 162 vehicles violating traffic rules
फोटो : 22विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कार की जांच करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। विशेष चेकिंग अभियान में जिला पुलिस ने विभिन्न नाकों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की। विशेष रूप से दोपहिया वाहनों के कागजात और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 162 वाहनों के चालान किए गए। बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। एसपी ने कहा कि पिछले लंबे समय से पुलिस लोगों को यातायात नियम पालन करने के लिए जागरूक कर रही है, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। इसलिए पुलिस को चालान काटने पड़ रहे हैं। पुलिस की ओर से नाकाबंदी लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed