फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Challans issued for 5820 vehicles in February

Rewari News: फरवरी में 5820 वाहनों के काटे चालान

Thu, 07 Mar 2024 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Challans issued for 5820 vehicles in February
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फरवरी में 5820 वाहनों के चालान कर 50 वाहन सीज किए गए। इन वाहनों में 8 बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल, 2 ब्लैक फिल्म वाहन, रॉन्ग पार्किंग 753, ओवर स्पीड 19, विदाउट हेलमेट 2408, विदाउट सीट बेल्ट 264, मोबाइल फोन यूज करने के 34 एवं 1374 लेन चेंज करने के वाहन शामिल हैं। इसके साथ ही इन पर 68 लाख 98 हजार 300 रुपये का जुर्माना किया गया। रेवाड़ी पुलिस का उद्देश्य रेवाड़ी की सड़कों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सड़क हादसों को रोकना है। पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए फरवरी में विभिन्न सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल और ब्लैक फिल्म कार गाड़ी के संबंध में आप नंबर नोट करें या फोटो खींचकर यातायात थाना प्रबंधक के मोबाइल नंबर 7056666132 अथवा संबंधित थाना प्रबंधक के मोबाइल पर सीधा भेज सकते हैं ताकि उन पर नकेल कसी जा सके। सूचना भेजने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed