फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CET...12 thousand candidates of Rewari will appear for the exam in Gurugram

Rewari News: सीईटी...रेवाड़ी के 12 हजार अभ्यर्थी गुरुग्राम में देंगे परीक्षा

Tue, 22 Jul 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
CET...12 thousand candidates of Rewari will appear for the exam in Gurugram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के करीब साढ़े 15 हजार अभ्यर्थी दूसरे जिलों में सीईटी में शामिल होंगे। रेवाड़ी के 12 हजार अभ्यर्थी गुरुग्राम और साढ़े 3 हजार अभ्यर्थी झज्जर में स्थित केंद्रों में परीक्षा देंगे। युवाओं को दूसरे जिलों तक पहुंचाने के लिए 450 बसें लगाई जाएंगी। शहर के आसपास परीक्षा
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो की ओर से शिफ्टों में 450 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। महेंद्रगढ़ के अभ्यर्थी रेवाड़ी में परीक्षा देंगे, महेंद्रगढ़ से आने वाले अभ्यर्थियों को बसें पार्किंग स्थल सेक्टर-18 में उतारेंगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रेवाड़ी डिपो द्वारा शटल बस सेवा का संचालन किया जायेगा। शटल बस सेवाएं अभ्यर्थियों को पार्किंग स्थल से उनके परीक्षा केंद्र तक लेकर जायेगी और परीक्षा समाप्त होने पर अभ्यार्थियों को वापिस उनकी बसों के पास पार्किंग स्थल पर छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी डिपो द्वारा प्राप्त परीक्षा केंद्रों की सूची अनुसार शटल बस सेवा के रूटों की पहचान कर ली गई है। शटल बस सेवा के लिए 12 रूट बनाए गए हैं। रेवाड़ी के सभी 70 परीक्षा केंद्रों को कवर करेंगे। शटल बस सेवाओं के समय को निर्धारित करने के लिए सभी शटल बस सेवा मार्गों पर बसें भेजकर अभ्यास किया गया है, जो सफल रहा है। सभी शटल बस सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी।


तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए
एडीसी राहुल मोदी ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट-सीईटी की तैयारियों के मद्देनजर शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीईटी परीक्षा की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीसी राहुल मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में होनी वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। उन्होंने कहा कि अभ्यार्थियों को ले जाने व लाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा निशुल्क बसों की सुविधा भी प्रदान की गई है ताकि अभ्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी हिदायतों अनुसार सभी व्यापक तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ बिजली पानी व साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed