फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Center of Excellence in Sports will be established in Government Sanskriti Model School, Tatarpur

Rewari News: राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल ततारपुर में होगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स की स्थापना

Sat, 19 Jul 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 19 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Center of Excellence in Sports will be established in Government Sanskriti Model School, Tatarpur
फोटो : 3ततारपुर स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में इस ग्राउंड में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलें
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ततारपुर स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। पंचकूला से आई विशेष जांच टीम ने स्कूल परिसर का दौरा कर विभिन्न बिंदुओं पर गहन पड़ताल के बाद परियोजना को मंजूरी दे दी है। आने वाले दिनों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
एईओ भूपेंद्र ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट की सीधी निगरानी पंचकूला से की जा रही है। बजट और अन्य प्रबंधन संबंधी निर्णय भी वहीं से लिए जा रहे हैं। वहीं, इस सेंटर के बन जाने से न केवल जिले के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि राज्य स्तर पर भी जिले का नाम खेलों के क्षेत्र में रोशन होगा।
विज्ञापन

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स की स्थापना होने के बाद जिले भर के इच्छुक खिलाड़ी आकर खेल का अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही इस बात का ध्यान रखा गया है कि स्कूल में ग्राउंड सहित दूसरी सभी सुविधाएं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय स्तर पर सेंटर की करनी होगी हर 3 माह में समीक्षा

स्कूल की हर तीन महीने में सेंटर की निदेशालय स्तर पर समीक्षा होगी। आगामी ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों का बेस पूल तैयार किया जाएगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स विकसित करने का मुख्य मकसद मिशन ओलंपिक है। ओलंपिक में हरियाणा की झोली में अधिक से अधिक मेडल आए, इसके लिए खिलाड़ियों को तैयार करने पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसी मकसद से खेलों में स्कूलों को बेस्ट मॉडल के रूप में तैयार करना, स्कूलों में खेल मैदान का निर्माण व किट उपलब्ध करवाना बेहतर कोचिंग की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।


वर्जन
सेंटर आफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स विकसित करने के लिए गांव ततारपुर स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल का चयन किया गया था। अब इस परियोजना को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। आने वाले एक-दो दिनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।-भूपेंद्र, एईओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed