फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cash, bank, counsmer, branch, note, exchange

बैंकों में कैश की कमी, खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता

Fri, 18 Nov 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
cash, bank, counsmer, branch, note, exchange
बैंकों में लगी भीड़
500 और एक हजार के नोट एक्सचेंज कराने से लेकर जमा कराने और निकालने के लिए उपभोक्ताओं की जद्दोजहद जारी है। वीरवार को भी शहर की करीब सभी बैंक शाखाओं में कैश की समस्या रही। बैंक में पैसा निकासी के लिए अधिक लोग पहुंच रहे हैं जबकि बैंक में इसके अनुरूप कैश उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मुख्य रूप से पीएनबी में कैश की कमी के चलते उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी हुई। अधिकतर लोगों के बैंक खाते पीएनबी और एसबीआई में हैं। बैंकों में भारी भीड़ के चलते कैश जल्दी खत्म हो रहा है। बैंककर्मियों को चंडीगढ़ और दिल्ली से छोटी नगदी लानी पड़ रही है। इसके चलते इस प्रक्रिया में समय लग रहा है। एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों में कैश की अधिक मारामारी रही। पीएनबी बैंक की शाखाओं में वीरवार को भी बुधवार जैसी स्थिति रही। पीएनबी की ब्रांचों में लोग सुबह से ही लाइन में लगे थे लेकिन कैश नहीं मिलने से बहुत से उपभोक्ताओं को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। सरकुलर रोड स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा में वीरवार को केवल छह लाख रुपये ही पहुंचे थे, जो कुछ ही घंटों में उपभोक्ताओं ने निकाल लिए। इसके बाद अन्य उपभोक्ताओं को कैश नहीं मिल पाया। इसके अलावा झज्जर रोड स्थित मुख्य डाकघर में भी कैश की कमी रही और नोट एक्सचेंज के लिए लोगों की अधिक भीड़ दिखी। वहीं एसबीआई में कैश उपलब्ध होने के कारण लोगों को कुछ राहत मिली। कैश और नई नकदी नहीं पहुंचने के कारण पुराने नोट भी नहीं बदले जा सके। लोग एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में भटकते रहे।
विज्ञापन


एटीएम से भी नहीं मिला पैसा
शहर के अधिकतर एटीएम में वीरवार को भी नकदी नहीं पहुंच पाई। लोगों को छोटे नेट के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। शहर में सिर्फ एसबीआई के ही कुछ एटीएम में नकदी डाली गई थी। नकदी डालने की सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई, जिस कारण कुछ समय बाद ही कैश खत्म हो गया। कैश खत्म होने के बाद घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed