फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case registered against seven people in GST evasion case

Rewari News: जीएसटी चोरी के मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case registered against seven people in GST evasion case
रेवाड़ी। फरीदाबाद के जीएसटी आयुक्त का जाली हस्ताक्षर कर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जीएसटी के अधिकारी ने बताया कि जीएसटी कार्यालय ने एक फर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, जो सर्कुलर रोड सेक्टर 5 में स्थित है। पंजीकरण को रद्द करने से पहले फर्म ने वस्तु एवं सेवा कर की करोड़ों रुपये की चोरी की। जांच के दौरान पाया गया कि फर्म अस्तित्व में नहीं थी। उसने पंजीकरण स्थल पर कोई व्यवसाय गतिविधि नहीं की थी। फर्म ने माल की फर्जी खरीद कर आईजीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया था। इसके अलावा फर्म की तरफ से फर्जी तरीके से खरीदे माल का निर्यात किया था। माल की खरीद पर प्राप्त आईटीसी से आईजीएसटी का भुगतान किया गया था। फर्म ने आईजीएसटी को वापस करने का दावा किया था। आरोप है कि जाली हस्ताक्षर का भी सहारा लिया गया था। 3 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। फर्म ने ऐसा सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की नीयत से किया था। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed