{"_id":"616484d48ebc3e489d336b5d","slug":"car-silencer-and-two-bikes-stolen-rewari-news-rtk626748336","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का साइलेंसर व दो बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का साइलेंसर व दो बाइक चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। अज्ञात चोर शहर के सेक्टर-4 में घर के बाहर खड़ी एक कार का साइलेंसर के साथ दो स्थानों से बाइक चोरी कर ले गए। वहीं शहर के जोगियां वाला मोहल्ला से एक ई-रिक्शा की भी तीन बैटरी चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सहारनवास निवासी अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को उसे किसी काम से दिल्ली जाना था। इस वजह से अपनी ईको कार को सेक्टर-4 में खड़ी करके परिचित की दूसरी कार लेकर गया था। शाम को जब वापस आया तो कार का साइलेंसर गायब मिली। वहीं शहर के बावल रोड स्थित एक होटल की पार्किंग से चोर बाइक चुरा ले गए। पुलिस को दी शिकायत में जिला अलवर के गांव भामड़का निवासी हरबीर सिंह ने बताया कि वह फिलहाल एक होटल में रुके हुए हैं। उन्होंने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी की थी जिसे रात के समय चोर चुरा ले गए। उधर, शहर के मोहल्ला यादव नगर से भी चोर एक बाइक चुरा ले गए। शिकायत में सोनू ने बताया कि उन्होंने बाइक अपने घर के बाहर खड़ी की हुई थी। कुछ समय बाद बाहर आया तो बाइक गायब मिली। चौथी की घटना में सैनी स्कूल के निकट स्थित जोगियां का मोहल्ला से चोर ई-रिक्शा की तीन बैटरी चुरा ले गए। शिकायत में लालसिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा करके चार्ज लगाया हुआ था। रात के समय उसकी तीनों बैटरी चुरा ले गए।