{"_id":"670999466eefa30d70006cc6","slug":"car-driver-hits-bike-one-dead-another-injured-rewari-news-c-198-1-rew1001-210407-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
Sat, 12 Oct 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल (रेवाड़ी)। स्थानीय कृषि विश्वविद्यालय के पास वीरवार की सुबह कार चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मऊ के गांव पीपरसाथ निवासी विजयशंकर के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गांव गोविंद छपरा हाल मुकाम जटवाड़ा मोहल्ला निवासी विशाल ने बताया कि वीरवार की सुबह वह ड्यूटी करने के लिए किराये के मकान से कंपनी की तरफ जा रहा था। तभी दोस्त विजय शंकर रास्ते में मिला। उसने भी कंपनी जाने की बात कही। दोनों एक बाइक पर सवार होकर कंपनी जाने के लिए निकल गए। कुछ दूरी कृषि विश्वविद्यालय के सामने पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। टक्कर में विजय शंकर को गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।