{"_id":"577aad0b4f1c1b72027fa4a9","slug":"camp-women-learn","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में महिलाओं को किया प्रशिक्षित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में महिलाओं को किया प्रशिक्षित
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बावल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सोमवार को ग्रामीण महिलाओं और युवतियों के लिए एक माह का गृह विज्ञान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के गांवों की 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। केंद्र की संयोजिका वीना जैन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवतियों एवं महिलाओं को गृह विज्ञान संबंधी जानकारियां देना।
उन्होंने शिविर में महिलाओं एवं युवतियों को कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्र की संयोजिका वीना जैन ने बताया कि शिविर में महिलाओं व युवतियों को वस्त्रों की कटाई व सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शिविर में महिलाओं व युवतियों को बेकार पड़ी वस्तुओं से उपयोगी जीचे बनाना, फल एवं सब्जी परिरक्षण, बंधेज द्वारा रंगाई, गृह सज्जा की वस्तुए बनाना भी सिखाया गया। डॉ. बलबीर सिंह ने महिलाओं व युवतियों को सुरक्षित अनाज भंडारण के बारे में जानकारी दी। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ने महिलाओं को भोजन में फलों एवं सब्जियों के महत्व व गृह वाटिका में सब्जी लगाने की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं व युवतियों से अपने घर में फल का पौधा लाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में महिलाओं ने विशेष रूचि दिखाते हुए बेकार पड़ी वस्तुओं से अनेक वस्तुऐं बनाईं। इन वस्तुओं की शिविर के अंतिम दिन एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।