{"_id":"5fa6da478ebc3e9c0031e36c","slug":"camp-rewari-yoga-rewari-news-rtk581859363","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 245 डीपी लेंगे योग प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 245 डीपी लेंगे योग प्रशिक्षण
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बाद अब दो नवंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल नियमित रूप से खुल रहें हैं। अब विद्यार्थियों को कोरोना के डर से उबारने और इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए उन्हें हर रोज योगा सिखाया जाएगा।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल आठ नवंबर को सुबह 10 बजे वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इसके तहत योगा रोजाना प्रार्थना सभा में होगा, इसके अलावा खाली और गेम पीरियड में भी योगा कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्कूलों के पीटीआई और डीपी को दी गई है, लेकिन इससे पहले वह खुद योगा का प्रशिक्षण लेंगे। प्रथम चरण में जिले में सरकारी स्कूलों के 245 पीटीआई और डीपी को लिया गया है। जिन स्कूलों में डीपी या पीटीआई नहीं है तो वहां के अन्य शिक्षकों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा, ताकि हर स्कूल में योगा हो। शहर के दिल्ली रोड़ स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में 245 पीटीआई व डीपी को हरियाणा योग परिषद के को-ऑर्डिनेटर युद्धवीर के नेतृत्व में सात दिन तक योगा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
8 से 14 नवंबर तक चलेगा योग प्रशिक्षण
पीटीआई, डीपी और अन्य शिक्षकों को योग देने का प्रशिक्षण 8 नवंबर से शुरू होगा, जोकि 21 नवंबर तक चलेगा। इसका समय सुबह 7:30 से लेकर शाम 4:30 बजे तक रहेगा। पहले बैच की ट्रेनिंग 8 से 14 नवंबर तक चलेगी। योग शिविर में हरियाणा योग परिषद् के युद्धवीर, पतंजलि योग के शिक्षक जयदीप आर्य, रविंद्र पूजा व कृष्णा द्वारा सरकारी डीपी व अन्य शिक्षकों को योग शिविर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों को योग आसनों व गीत के बारे पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूलों में विद्यार्थियों की इम्युनिटी पावर बेहतर रखने के उद्देश्य से योगा सिखाया जा रहा है। जिले से 245 पीटीआई, डीपी व अन्य शिक्षकों को चुना गया है। जिन्हें 8 नवंबर से जिला खेल स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाएगा।