फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cafe onwer phone call 10 lac

कैफे संचालक से बदमाशों ने फोन कर मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी

Mon, 12 Apr 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
cafe onwer phone call 10 lac
शहर के सेक्टर-चार में काफी कैफे संचालक से बदमाशों ने पहले मोबाइल पर दस लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी। इसके बाद एक युवक काफी कैफे पर पहुंचा तथा रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित द्वारा मामले की शिकयत पुलिस को दी गई। माडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव शहबाजपुर खालसा निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-चार में काफी कैफे खोला हुआ है। दो अप्रैल को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति की काल आई। काल करने वाले ने कहा कि वह जेल से बोल रहा है तथा दस लाख रुपये का प्रबंध कर ले। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने बात की। उसने कहा कि उन्हें हल्के में मत लेना नहीं तो उनके साथ कुछ भी हो सकता है। राहुल ने कॉल को गंभीरता से नहीं लिया और न ही पुलिस को सूचना दी। 9 अप्रैल की रात को एक युवक उनके कैफे पर पहुंचा तथा अपना नाम शूटर बताया। युवक ने कहा कि जो फोन आया था उसे हल्के में मत लेना। दस दिन में रुपये का प्रबंधक कर लो, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। धमकी देकर युवक वहां से चला गया। राहुल ने धमकी मिलने की जानकारी पुलिस को दी। माडल टाउन थाना पुलिस ने रविवार को शूटर सहित तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed