{"_id":"6a4500c6b35955df8408ae43","slug":"buzz-returns-to-the-court-after-a-month-long-recess-activity-surrounding-the-bar-elections-intensifies-rewari-news-c-198-1-rew1001-241134-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एक माह के अवकाश के बाद अदालत में लौटी रौनक, बार चुनाव की सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एक माह के अवकाश के बाद अदालत में लौटी रौनक, बार चुनाव की सरगर्मियां तेज
Thu, 02 Jul 2026 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
जिला न्यायालय का कार्यकाल। संवाद
रेवाड़ी। करीब एक माह की गर्मी के अवकाश के बाद बुधवार से जिला अदालत में नियमित कामकाज दोबारा शुरू हो गया। लंबे अंतराल के बाद अदालत परिसर में एक बार फिर चहल-पहल दिखाई दी। सिविल न्यायालय लगभग एक महीने तक बंद रहा जबकि सिविल एवं क्रिमिनल अदालतों में करीब 15 दिनों का अवकाश रहा।
अदालत खुलने के पहले दिन अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर छुट्टियों के अनुभव साझा किए। हालांकि पहले दिन अदालत में पक्षकारों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही और केवल जरूरी मामलों में ही याचिकाएं दायर की गईं।
आगामी चुनावों को लेेकर बना माहौल
अदालत खुलने के साथ ही जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर भी माहौल गर्म हो गया है। अदालत परिसर में विभिन्न अधिवक्ता चुनावी तैयारियों में जुटे दिखाई दिए। अदालत परिसर में चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर भी पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन
एसोसिएशन के चुनाव आगामी 11 सितंबर को प्रस्तावित
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 11 सितंबर को प्रस्तावित हैं। इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से सभी जिला बार एसोसिएशनों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। निर्देशों के अनुसार चुनाव में मतदान करने के इच्छुक अधिवक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना मासिक शुल्क जमा कराना होगा तथा सदस्यता संबंधी अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। यह प्रक्रिया 16 जुलाई तक जारी रहेगी।
हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं का होगा पालन
वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी तिवारी ने बताया कि चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच व्यापक चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।