फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bulldozer runs on illegal shop, action taken after case dismissed in court

Rewari News: अवैध दुकान पर चला बुलडोजर, कोर्ट में केस खारिज होने के बाद कार्रवाई

Fri, 27 Mar 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal shop, action taken after case dismissed in court
अवैध दुकान पर चला बुलडोजर। संवाद
रेवाड़ी। शहर के रेलवे रोड स्थित अवैध दुकान पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवाया। यह कार्रवाई कोर्ट में स्वामित्व का दावा खारिज होने के बाद की गई। कब्जा हटाने के दौरान मौके पर पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन

तिलक ने शंकर बाजार के पास नगर परिषद से तहबाजारी के तहत जगह ली थी। तय अवधि पूरी होने के बाद नगर परिषद ने संबंधित व्यक्ति को जगह खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि, तिलक ने इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट से स्टे हासिल कर लिया था जिसके चलते मामला लंबे समय तक लंबित रहा।
विज्ञापन

अदालत ने तिलक की ओर से दायर स्वामित्व की याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद नगर परिषद ने दोबारा नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने कोर्ट के आदेश के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को टीम मौके पर भेजी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एमई नरेश की नियुक्ति की गई थी। उनकी मौजूदगी में टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और जमीन को कब्जामुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। एमई नरेश ने बताया कि अदालत के फैसले के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। स्वामित्व योजना में केवल पात्र संपत्तियां ही शामिल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed