{"_id":"68360cb4f5df3b13ea02eb9c","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-construction-near-village-masani-rewari-news-c-198-1-rew1001-220177-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव मसानी के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव मसानी के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Wed, 28 May 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 28 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। गांव मसानी के पास अवैध निर्माणों को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार टीम ने मंगलवार रेवाड़ी के नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र धारूहेड़ा में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया। गांव मसानी के पास बिना अनुमति के विकसित हो रही कॉलोनी में छह अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया।
जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें।
किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध काॅलोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाॅट बेच देते हैं। सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
उस समय जिस व्यक्ति की ओर से वह प्लाॅट खरीदा गया है वह खउद को ठगा हुआ महसूस करता है। ऐसे में किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाॅट न खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय में जानकारी ले लें।