{"_id":"6717f7c8bcf7f7b7be0e48c4","slug":"build-recharge-structure-for-water-harvesting-rewari-news-c-198-1-rew1001-210829-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जल संचय के लिए रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जल संचय के लिए रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाएं
Wed, 23 Oct 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अधिकारियों की मीटिंग लेते जिला परिषद सीईओ विकास यादव। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। जिला परिषद सीईओ विकास यादव ने गिर रहे भूजलस्तर के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा आरंभ किए गए जल-संचय, जन भागीदारी अभियान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें।
राष्ट्रीय जल मिशन की ओर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत उन्होंने अधिकारियों की बैठक में जल संरक्षण के लिए कृत्रिम रिचार्ज संरचनाएं जैसे सिंचाई स्रोत, टैंक, डग वेल, रूफ टाप स्ट्रक्चर निर्माण के संबंध में जानकारी ली। साथ ही संबंधित पोर्टल पर पूर्ण हुए और प्रगतिरत कार्यों को प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक पंचायत में वर्षा जल संचय के लिए रिचार्ज स्ट्रक्चर निर्माण किया जाए। जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) पहल के तहत वर्षा जल संचयन के लिए कृत्रिम रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता देने बारे चर्चा की गई।