फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BSC student strangled to see DJ

डीजे देखने गये बीएससी के छात्र की गला घोटकर हत्या

Fri, 04 Dec 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
BSC student strangled to see DJ
ग्रामीणों से पूछताछ करते डीएसपी अमित कुमार। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी/ खोल। गांव डहीना में बुधवार रात को एक शादी समारोह में डीजे देखने गए बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र की गला घोटकर हत्या कर दी गई। वीरवार सुबह उसका शव गांव के दूसरे छोर पर स्थित डहीना की ढाणी की गली में पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने गली में युवक का शव पड़ा देेखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद डीएसपी अमित भाटिया और एसएचओ खोल पुलिस बल सहित घटनास्थल पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार डहीना निवासी दिल्ली पुलिस में कार्यरत अशोक कुमार का बेटा मंपू (25) बुधवार रात करीब 9 बजे गांव में एक शादी समारोह में डीजे देखने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सुबह मिला शव, पहचान नहीं होने पर कराई मुनादी
वीरवार सुबह डहीना की ढाणी की एक गली में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद डीएसपी अमित भाटिया व खोल एसएचओ पवन कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने गांव में मुनादी कराई। मुनादी के बाद शव की पहचान गांव निवासी मंपू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। करीब 11 बजे के बाद मृतक के पिता अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचने तो उनको समझाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
गले पर मिले रस्सी और चोट के निशान
एसएचओ पवन कुमार ने बताया के युवक के गले पर रस्सी से गला घोटने के निशान मिले हैं। इसके अलावा गले व चेहरे पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया है।
फोटोग्राफरों के फुटेज खंगालने में जुटी फारेंसिक टीम
जिस समारोह में डीजे देखने के लिए युवक गया था फारेंसिक टीम ने वहां मौजूद फोटोग्राफरों के कैमरों को कब्जे में लेकर उनके फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक का किसी से झगड़ा हुआ था या नहीं।

दो भाइयों में सबसे बड़ा था मंपू
मृतक मंपू दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था। उसका छोटा भाई दिव्यांग है।
मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू
खोल थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक के पिता अशोक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीमों को गठन कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed