फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bring glory to the country by working hard by joining youth sports

Rewari News: युवा खेलों से जुड़कर कठिन मेहनत कर देश का नाम रोशन करें

Thu, 07 Mar 2024 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bring glory to the country by working hard by joining youth sports
रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास में अर्जुन अवॉर्ड सम्मानित व पूर्व कप्तान भारतीय कबड्डी टीम इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। गांव पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम जांगिड़ के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अनूप कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं को लागू कर रही है। उन्होंने युवाओं को नशे से पूर्णतया दूर रहकर खेलों से जुड़कर कठिन मेहनत कर देश का नाम रोशन करने की अपील की। इस अवसर पर एएसआई सतवीर, ईआरवी 112 स्टाफ, दिनेश कुमार, राजीव, हरीश कुमार समेत समाजसेवी अमृत कुमार, चंचल राव, महेश कुमार, जितेश कुमार, ओमपाल चौकीदार सहित सुमित, आशीष, इंद्रपाल, सोनू बाउंसर, तरुण शर्मा, हितेश, नरेश, राहुल, चेतन, टीटू समेत विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी और ग्रामवासी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed