फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bright, intense sunshine since morning has added to people's woes.

Rewari News: सुबह से खिली तेज धूप ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Fri, 21 Aug 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bright, intense sunshine since morning has added to people's woes.
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दिनभर आसमान साफ रहने और धूप की तपिश बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय तापमान बढ़ने के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। तेज धूप से बचने के लिए लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आने वाले दिनों में मामूली उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। दिन के समय गर्मी का असर बना रहने के साथ सुबह और शाम के समय मौसम में कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


शनिवार को बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश के बाद उमस बढ़ने से परेशानी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed