फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Breast and cervical cancer cases on the rise among women: Dr Neeraj

महिलाओं में बढ़ रहे स्तन, सर्वाइकल कैंसर के मामले : डॉ. नीरज

Thu, 05 Feb 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Breast and cervical cancer cases on the rise among women: Dr Neeraj
फोटो: 04रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित आईएमए रेवाड़ी के सदस्य। संवाद
रेवाड़ी। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर केएलपी कॉलेज में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से महिलाओं में बढ़ते कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम पिंक पहल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

आईएमए रेवाड़ी की अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने कहा कि बीते वर्षों में महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं जो आज महिलाओं की मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समय पर जानकारी, नियमित जांच और एचपीवी वैक्सीनेशन से इन कैंसरों से बचाव संभव है। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज स्टाफ के स्वागत संबोधन से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल कविता गुप्ता ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। मंच संचालन विनीता यादव एवं शैफाली सैनी ने किया। डॉ. पूजा अनेजा ने प्रश्नोत्तरी सत्र लिया जबकि डॉ. पूनम यादव ने स्वयं स्तन परीक्षण की प्रक्रिया समझाई।
डॉ. कीर्ति यादव ने पैप स्मीयर व एचपीवी टेस्ट की उपयोगिता बताई। कैंसर सर्वाइवर डॉ. मित्रा सक्सेना एवं डॉ. नुपुर गुप्ता ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। कार्यक्रम में करीब 300-350 छात्राओं ने भाग लिया।

मेडिसिटी हॉस्पिटल की टीम ने प्रैक्टिकल वर्कशॉप भी कराई। अंत में डॉ. कृतिका पांडे ने सभी का आभार जताया। इस कार्यक्रम में आईएमए की संरक्षक डॉ. कविता यादव, डॉक्टर पूनम, डॉ. मित्रा सक्सेना, रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर नूपुर गुप्ता, मंच संचालक विनीता एवं केएलपी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग से सेवानिवृत्त डॉक्टर कमलेश सैनी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब, रेवाड़ी के दोनों प्रधान नेहा शर्मा एवं संजीव अग्रवाल और भारत विकास परिषद के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed