फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Brave Sachin, who killed an intruder at the LoC, will be awarded the Army Medal.

Rewari News: एलओसी में घुसपैठिये को मार गिराने वाले जांबाज सचिन को मिलेगा सेना मेडल

Sat, 14 Feb 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Brave Sachin, who killed an intruder at the LoC, will be awarded the Army Medal.
कुंडल निवासी भारतीय सेना (थल) के सिपाही सचिन चौहान को सम्मानित करते गणमान्य। स्त्रोत: ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एलओसी (कश्मीर) में घुसपैठियों को मार गिराने वाले कुंडल निवासी थल सेना के सिपाही सचिन चौहान (29) को सेना मेडल के लिए नामित किया गया है। 15 अगस्त को सचिन को सम्मानित किया जाएगा।
सिपाही सचिन ने बताया कि जुलाई 2025 में वे एलओसी पर तैनात थे। इस दौरान एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे घुसपैठियों पर उन्होंने फायरिंग की थी। फायरिंग में एक घुसपैठिया मारा गया था जबकि अन्य भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन

सचिन अभी हाल में जब गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया था। कुंडल गांव के पूर्व सरपंच मनोज चौहान ने सचिन को पंचायत गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित किया। पूर्व सैनिक सूबेदार सुशील सिंह शेखावत ने सचिन को तलवार भेंट की। पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि सचिन ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हैं। अहीरवाल की यह धरती वीरों की जननी है और सचिन जैसे युवा हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि सचिन ने कठिन परिस्थितियों में आतंकवादियों को ढेर कर न केवल अपने गांव बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ाया है। लोगों ने उनके साहस को गर्व की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed