{"_id":"62e187114073ee431d6dde4d","slug":"brass-city-will-be-drenched-in-the-colors-of-the-tricolor-dc-rewari-news-rtk653555757","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा के रंगों में सराबोर होगी पीतल नगरी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जन सहभागिता सबसे जरूरी है। इसलिए इस महाअभियान में बच्चे से लेकर बुजुर्गों को शामिल किया जाए। ताकि इस महाअभियान को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जा सके। इस दौरान पीतल नगरी तिरंगा के रंगों में सराबोर होगी। उक्त बातें डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहीं हैं। वह बुधवार को अभियान को यादगार बनाने के लिए अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार की यह मुहिम देशभक्ति की भावना को बल देगी और तिरंगे के साथ आमजन के जुड़ाव को और ज्यादा गहरा करेगी। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीतल नगरी रेवाड़ी सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा के रंग में सराबोर होंगे। डीसी ने अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी गंभीरता व सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे देशवासियों में उत्साह का संचार हुआ है। इस अभियान में व्यापक स्तर पर जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार किया जाए। खास तौर पर सोशल मीडिया का बेहतर ढंग से उपयोग किया जाए। सभी सरकारी वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल पर हर घर तिरंगा अभियान का अधिक से अधिक प्रचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।