{"_id":"6272ce9e619f7e3e440225ab","slug":"boycotting-classes-girls-reached-on-dharna-to-support-rewari-news-rtk645718918","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाओं का बहिष्कार कर समर्थन देने धरने पर पहुंची छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाओं का बहिष्कार कर समर्थन देने धरने पर पहुंची छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे सत्याग्रह को अलग-अलग स्कूलों से अनेक बेटियां अपनी कक्षाओं का बहिष्कार कर धरनारत बेटियों को समर्थन देने पहुंचीं। अग्रसेन चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना शिक्षा नियम 134ए से वंचित बच्चों को जल्द दाखिला देने व इस साल के आवेदन फॉर्म जल्द निकालने तथा सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों के लिए टीसी की अनिवार्यता को खत्म करने को लेकर दिया जा रहा है।
समर्थन देने पहुंची छात्रा हेजल, साक्षी, जानवी, योगिता शर्मा, दिव्या, तनुश्री, प्रिया और हिमांशी ने कहा कि हम कई दिनों से अखबारों व सोशल मीडिया पर देख रहे हैं कि ये छात्राएं काफ़ी दिनों से दाखिले के लिए सरकार व शिक्षा विभाग से लगातार गुहार लगा रही हैं लेकिन उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। हमारा एक दो दिन का भी स्कूल की पढ़ाई का कार्य इकट्ठा हो जाता है तो बहुत परेशानी हो जाती हैं। ये छात्राएं तो 34 दिन से घर पर ही बैठी है और सरकार आज तक बिल्कुल भी इनकी सुध नहीं ले रही हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के दक्षिण हरियाणा के प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, शंकर ग्रोवर, एसएन मखीजा, भूप सिंह खरेरा, जगमाल सिंह, धर्मपाल यादव, गोपाल शर्मा, उषा प्रजापत, हीना लूथरा, नीलम, संतोष, सुनीता, आशा कौशिक, सुभानशी और कमला आदि मौजूद रहे।