फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Boxing coach accused of cheating caught from Jharkhand

झारखंड से पकड़ी गई ठगी की आरोपी बॉक्सिंग कोच

Sat, 05 Feb 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Boxing coach accused of cheating caught from Jharkhand
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना पुलिस सेना में भर्ती का झांसा देकर मोतला खुर्द निवासी महिला से साढ़े आठ लाख की ठगी करने की आरोपी बॉक्सिंग कोच को झारखंड में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे जिले में ले आई है। आरोपी बॉक्सिंग कोच से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस पहले ही कोच के पति को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव मोतला खुर्द में मधु यादव का मायका है। उसकी शादी जिला गुरुग्राम के गांव शेखुपुर माजरी निवासी पवन से हुई थी। गांव मोतला खुर्द निवासी कमलेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव निवासी मनोज और जितेंद्र ने बताया कि उनका दामाद पवन कुमार सेना में लोगों को भर्ती कराता है। वह आशीष को भी सेना में भर्ती करा दे। कुछ दिन बाद जितेंद्र और मनोज मधु को लेकर उनके घर पहुंचा। इस दौरान मधु ने बताया कि सेना में नौकरी लगाने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये लगेंगे। आरोप है कि 20 दिसंबर 2020 से पांच फरवरी 2021 तक आरोपियों ने कमलेश से साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए और सेना का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया था। कमलेश ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बाद 18 दिसंबर 2021 को जाटूसाना थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। आरोपी बॉक्सिंग कोच मधु यादव को झारखंड की राजधानी रांची के पंडेरा से दो दिन पूर्व पकड़ा था। मधु के भाई भी ठगी के मामले में नामजद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed