फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Both the accused who robbed the house were arrested

घर में चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Oct 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Both the accused who robbed the house were arrested
मोहल्ला टंडूवाड़ा स्थित एक बंद घर में सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपये और ढाई लाख रुपये के गहने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला खासापुरा निवासी मनीष उर्फ मोनू और जतिन उर्फ काका हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला टंडूवाड़ा निवासी वरुण गुप्ता ने कहा था कि 10 अक्तूबर की सुबह वह अपने परिवार के साथ नगर कोट माता मंदिर गया हुआ था। मकान पर ताला लगाया हुआ था। 12 अक्तूबर को वह वापस लौटे तो घर के बाहर लगा शीशा तोड़कर गेट खोला हुआ था। वह अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने घर के निकट लगे एक सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो चोरी करने वाले दो युवक दिखाई दिए। चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये, सोने की चेन, सोने की तीन अंगूठी, चांदी की दो पायल, एक हार व अन्य गहने चोरी कर ले गए थे। वरुण गुप्ता ने मोहल्ला खासापुरा निवासी मनीष यादव उर्फ मोनू व जतिन शर्मा पर उनके घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed