फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Both accused arrested in case of looting cash from wine shop

Rewari News: वाइन शॉप से नकदी लूटने के मामले में दोनों आरोपी काबू

Tue, 14 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Both accused arrested in case of looting cash from wine shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक वाइन शॉप से नकदी लूटने के मामले में दोनों आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वाइन शॉप पर नकदी से भरा बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। वाइन शॉप के स्टाफ व अन्य लोगों ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। दोनों के खिलाफ धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से तीन कट्टानुमा हथियार, तीन पोटाश के रोंद, एक ग्राइंडर व एक वेल्डिंग मशीन बरामद की है।
जगदीश वाइन फर्म ने जी-टाउन के नाम से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर विपुल गार्डन के पास लिकर स्टोर खोला हुआ है। रात करीब 9 बजे फर्म की कार में स्टाफ के सदस्य दिनभर की बिक्री का पैसे लेने के लिए आए थे। इससे पहले एक बाइक पर दो युवक भी आए और चले गए। कुछ देर बाद दोनों युवक वापस लिकर स्टोर के पास आकर खड़े हो गए। जी-टाउन का सेल्समैन उत्तराखंड के डाबड़ी पाली निवासी दीपक जैसे ही नकदी से भरा बैग लेकर कार की तरफ आया तो युवकों ने फायरिंग जैसी आवाज की और बैग छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन

हालांकि शोर मचाने पर वाइन शॉप के अंदर से स्टाफ व अन्य लोग बाहर आ गए। इस बीच दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्टाफ के सदस्यों ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि दोनों की जमकर धुनाई भी की। दोनों के पास से 3 कट्टानुमा हथियार बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी विनय और श्याम दोनों सगे भाई हैं और महेंद्रगढ़ जिले के गांव उष्मापुर के रहने वाले हैं। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस के अलावा सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। धारूहेड़ा थाना में दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed