{"_id":"640aa7d48fad191a9f0f4d13","slug":"bollywood-star-sanjay-dutt-reached-rewari-expressed-grief-over-death-of-father-of-friends-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड स्टार संजय दत्त पहुंचे रेवाड़ी: दोस्त के पिता की मौत पर जताया दुख, करीब आधा घंटे रहे परिवार के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त पहुंचे रेवाड़ी: दोस्त के पिता की मौत पर जताया दुख, करीब आधा घंटे रहे परिवार के बीच
Fri, 10 Mar 2023 09:15 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 10 Mar 2023 09:15 AM IST
सार
रेवाड़ी जिले के गांव किशनगढ़ बालावास निवासी जितेंद्र के पिता की कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। हितेंद्र दुबई के एक सेवन स्टार होटल में मैनेजर के रूप में कार्यरत है। वह बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के पुराने दोस्त हैं।
विज्ञापन
रेवाड़ी पहुंचे संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त वीरवार रात को जिले के गांव किशनगढ़ बालावास में पहुंचे। यहां अपने पुराने दोस्त हितेंद्र के घर पहुंचकर उनके पिता की मौत पर दुख जताया। संजय दत्त को देखने के लिए उनके गांव में प्रशंसकों की काफी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
परिवार के साथ बिताया आधा घंटा
रेवाड़ी जिले के गांव किशनगढ़ बालावास निवासी जितेंद्र के पिता की कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। हितेंद्र दुबई के एक सेवन स्टार होटल में मैनेजर के रूप में कार्यरत है। वह बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के पुराने दोस्त हैं। संजय दत्त को जैसे ही उनके पिता की मौत के बारे में पता चला तो वह मुंबई से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट और फिर कार से गांव किशनगढ़ बालावास पहुंचे।
विज्ञापन
यहां करीब आधा घंटे तक उनके परिवार के बीच रहे और पिता की मौत पर दुख जताते हुए परिवार को सांत्वना दी। संजय दत्त की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की काफी भीड़ उमड़ी। इसके बाद रात में ही संजय दत्त वापस दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन