फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Body of Teenager Who Drowned in Canal Recovered After 17 Hours; Family Had Hoped He Would Be Found Safe

Rewari News: नहर में डूबे किशोर का 17 घंटे बाद मिला शव, सकुशल मिलने की उम्मीद में था परिवार

Sat, 25 Apr 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Body of Teenager Who Drowned in Canal Recovered After 17 Hours; Family Had Hoped He Would Be Found Safe
विलाप करती मृतक की मां व परिवार की महिलाएं। संवाद
कोसली।
विज्ञापन

नहर में डूबे 16 वर्षीय पांडू का शव 17 घंटे बाद बरामद किया गया। शव मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्य नहर किनारे डेरा डाले बैठे थे और बेटे के सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे थे, मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था।
हिसार जिले के गांव सिंगराण निवासी 16 वर्षीय पांडू अपने परिवार के साथ गांव-गांव फेरी लगाकर जीवनयापन करता था। वह इन दिनों कोसली क्षेत्र में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर को पांडू अपने परिजनों के साथ गांव नाहड़ के पास से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू कैनाल में नहाने के लिए उतरा था।
विज्ञापन

नहर में उतरने के लिए पुल की रेलिंग से रस्सी बांधी गई थी लेकिन जैसे ही पांडू पानी में उतरा, अचानक रस्सी टूट गई और वह तेज बहाव में बह गया। बेटे को बहते देख परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और किशोर को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नाहड़ चौकी प्रभारी अरविंद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।
---------------
गुरुग्राम से विशेष गोताखोरों को बुलाया
गुरुग्राम के भोंडसी क्षेत्र से विशेष गोताखोरों की टीम को बुलाया गया था। शनिवार सुबह करीब छह बजे टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब दस बजे पांडू का शव नहर से बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार शव को अपने पैतृक गांव लेकर रवाना हो गया।
------------
प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए
इस हादसे ने एक बार फिर नहरों में नहाने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहरों में तेज बहाव के चलते इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। ऐसे में प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

वर्जन
शुक्रवार को किशोर नहर में डूबा था। देर शाम तक किशोर नहीं मिल पाया था। उसके बाद शनिवार को सुबह से ही टीम ने किशोर को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए थे। नहर में डूबे किशोर का शव शनिवार सुबह करीब दस बजे बरामद कर लिया गया था।

अरविंद यादव, चौकी प्रभारी, नाहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article