फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Body of missing person found in Johar

Rewari News: जोहड़ में मिला लापता व्यक्ति का शव

Thu, 15 Dec 2022 10:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
Body of missing person found in Johar
रेवाड़ी। जिले के गांव निगानियावास में शादी में शामिल होने आया एक व्यक्ति लापता हो गया। उसका शव वीरवार को गांव के जोहड़ में उतराया हुआ मिला है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलवर की तहसील कोटकासिम के गांव मतलवास निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उनके पिता रामफल (55) 1 दिसंबर को धारूहेड़ा के गांव निगानियावास में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वह 3 दिसंबर को अचानक कहीं लापता हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारी में छानबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद धारूहेड़ा थाना में पिता के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि वीरवार की सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ में एक शव उतराया हुआ देखा। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद शव को जोहड़ से बाहर निकाला। इसके बाद शव की शिनाख्त की गई तो पता चला कि शव अलवर के रामफल का है। सूचना पाकर धारूहेड़ा थाना पुलिस और मतलवास गांव से परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। धारूहेड़ा थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रामपाल जोहड़ में कैसे गिरा। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। मरने के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिलेगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed