{"_id":"6aaad6c60b7782b14305e911","slug":"bodia-kamalpur-team-first-in-environmental-quiz-competition-rewari-news-c-198-1-rew1010-245531-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बोड़िया कमालपुर की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बोड़िया कमालपुर की टीम प्रथम
Wed, 16 Sep 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
मसानी में जिला स्तरीय पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान एकजुट। स्रोत : स्कूल
धारूहेड़ा। मसानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित जिलास्तरीय पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों की 50 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बोड़िया कमालपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण, जल एवं वायु संरक्षण, जैव विविधता, प्रदूषण नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक मंडल में सोनिया, विक्रम, संदीप एवं नीरू रहीं।
प्रतियोगिता में बोड़िया कमालपुर विद्यालय की टीम ने प्रथम, कनौरी विद्यालय की टीम ने द्वितीय तथा प्रधानमंत्री श्री बावल बाल विद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
जिला उप शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत हमारे दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों से होती है। विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना चाहिए।
नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेनू ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। जल, वायु और जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने और समाज में पर्यावरण जागरूकता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
विजेता टीमों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नम्रता सचदेवा ने की। जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल उपस्थित रहे।