{"_id":"67180de156b1fae5eb061e17","slug":"blood-of-81-fever-victims-tested-6-dengue-patients-found-rewari-news-c-198-1-rew1001-210835-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 81 बुखार पीड़ितों के खून की हुई जांच, डेंगू के 6 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 81 बुखार पीड़ितों के खून की हुई जांच, डेंगू के 6 मरीज मिले
Wed, 23 Oct 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी डेंगू के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 81 बुखार पीड़ितों के रक्त की जांच की। रिपोर्ट में डेंगू के 6 मरीज पाए गए हैं।
इनमें जाटीपी स्कीम में 1, गुलाबी बाग में 1, आजाद चौक के पास 1, यादव नगर में 1, बल्लूवाड़ा में 1 और तुर्कियावास में 1 मरीज मिला है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 169 हो गई है। अभी तक 145 मरीज ठीक हो चुके हैं। शहर में डेंगू के मरीजों का लगातार बढ़ने का मुख्य कारण अपेक्षाकृत फॉगिंग नहीं करवाना है।
मलेरिया हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घर में आसपास साफ-सफाई रखें। ठहरे हुए पानी में काला तेल डालें। घरों के बर्तन, कूलर, पानी की टंकी की सफाई करते रहे, जिससे मच्छरों का लार्वा न पनप सके। डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर ब्लड की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें।
विज्ञापन
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है।- डॉ. अमित यादव, डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी