फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Block Education Officer inspected the schools and gave instructions.

Rewari News: खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण कर स्कूलों को दिए निर्देश

Thu, 07 May 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Block Education Officer inspected the schools and gave instructions.
डहीना। खोल के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार नांदल ने सीहा व धवाना के सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल मुखियाओं व शिक्षकों को विभिन्न आवश्यक निर्देश देते हुए नए दाखिले बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा में चल रहे जल संरक्षण पखवाड़े, ग्राम पंचायत द्वारा खेल परिसर में कराए जा रहे घास लगाने के कार्य, निर्माणाधीन जीव विज्ञान प्रयोगशाला तथा जनगणना व निकाय चुनाव से जुड़े जागरूकता अभियानों की गतिविधियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला सीहा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धवाना में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, कंडम घोषित भवनों की विभागीय प्रक्रिया के तहत नीलामी करवाने तथा छात्र संख्या बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के स्टाफ के साथ बैठक कर शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक रचनात्मक बनाने, स्कूल परिसर की स्वच्छता व सौंदर्यकरण, मिड डे मील की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब खंड खोल के सभी विद्यालयों का नियमित साप्ताहिक औचक निरीक्षण किया जाएगा, ताकि शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed