फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP workers should make every house tricolor campaign successful: Dhankhar

भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं - धनखड़

Wed, 03 Aug 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP workers should make every house tricolor campaign successful: Dhankhar
भाजपा जिला कार्यालय में शक्ति केन्द्र प्रमुख प्रशिक्षण शिविर जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसके विभिन्न सत्रों में मुख्य वक्ताओं के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, मंत्री बनवारीलाल, वीरकुमार यादव शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर सभी वक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने पौधरोपण किया। मुख्य वक्ताओं का स्वागत जिला अध्यक्ष हुकमचंद, सतीश खोला, सुनील मुसेपुर और सुनील ग्रोवर ने किया। मंच संचालन कमल निंबल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर धनखड़ ने कहा कि शक्ति केंद्र भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं। शक्ति केंद्र प्रमुख, पन्ना प्रमुखों व कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर पार्टी के लिए जी जान से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन दिनों हर घर तिरंगा अभियान चलाया हुआ है आप सब इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें। संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने बताया कि शक्ति केन्द्र प्रमुखों के कार्य समझाए। मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने इस शिविर में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं जिनका लाभ लोगों को सीधा मिल रहा है। वीर कुमार यादव ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव का समय नजदीक आ गया है। उन्होंने खुद पंचायतीराज इकाई में छोटे से पद से अपनी शुरूआत की और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अब कमर कम लेनी चाहिए। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल, एडवोकेट सिंहराम, चेजयरमेन कृष्ण इंजीनियर, अशोक मुदगिल, जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, रामदत्त भारद्वाज, अजय कांटीवाल, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, डा. सुभाष, चांदनी चांदना, रोहन, नवीन शर्मा, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, रूपेश जैनाबाद, गोल्डी चौहान, दीपा भारद्वाज, पिंकी यादव, विजय प्रधान, महेश स्वामी, एडवोकेट नरेश यादव, जयवीर योगी, हंसराज यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed