फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP will make 11 members at one booth

Rewari News: भाजपा एक बूथ पर बनाएगी 11 सदस्य

Mon, 30 Dec 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP will make 11 members at one booth
फोटो :11भाजपा कोसली की विधानसभा संगठन कार्यशाला में पहुंचे पदाधिकारी। स्रोत : प्र‌वक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। भाजपा कोसली के विधानसभा संगठन के चुनाव को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओें को संगठन की चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी।
वरिष्ठ भाजपा नेता बाबू वीर कुमार यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संगठन चुनाव का पूरा कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में तय किया है। हरियाणा में भाजपा के कुल 376 मंडल हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए 1 जनवरी से 5 जनवरी तक सभी बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। 6 जनवरी से 12 जनवरी तक मंडल स्तर पर चुनाव संपन्न किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी का गठन करते समय प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्य चुने जाएंगे, जिनमें न्यूनतम 3 महिलाएं होंगी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। इसी कड़ी में प्रत्येक मंडल में कम से कम 10 प्रतिशत बूथ अध्यक्ष महिलाओं को बनाया जाएगा। बूथ अध्यक्ष केवल सक्रिय सदस्य हो सकता है। इसके अतिरिक्त ऐसा कोई व्यक्ति, जिसके खिलाफ पूर्व में अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई हो, बूथ अध्यक्ष नहीं बन सकता। 60 फीसदी से अधिक बूथों का गठन होने के बाद ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव हो सकेगा व सभी पत्राचार भाजपा की प्रदेश ईमेल आईडी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने की तथा जिला पार्षद शारदा यादव, वरिष्ठ नेता प्रेम शर्मा, सुभाष सोनी, जयदीप शर्मा, रूपेश यादव, रामदत्त शर्मा, राजकुमार चौहान व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed