फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bjp

अनिल विज से गले मिले भाजपा के बागी नेता कापड़ीवास

Fri, 31 Jan 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
bjp
पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को गले लगाते अनिज विज। - फोटो : Rewari
बेबाकी से बात रखने के लिए जाने वाले पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने रेवाड़ी ठहराव के दौरान गर्मजोशी से गले लगाया। जबकि कुछ दिनों पूर्व यूथ मैराथन में आए सीएम मनोहर लाल शहर में दो दिन रहे थे लेकिन कापड़ीवास उनसे नहीं मिले थे। ऐसे में वीरवार को विज व कापड़ीवास की मुलाकात तमाम अटकलों को जन्म दे गई।
विज्ञापन

कभी भाजपा की अगुवाई करने वाले कापड़ीवास की बीते विधानसभा चुनाव में विधायक रहते पार्टी ने टिकट काट दी थी। जिससे नाराज होकर कापड़ीवास निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। इसका असर यह हुआ कि राव समर्थक सुनील यादव को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार काफी कम मतों से हुई थी। वीरवार को विज शहर में 40 मिनट से ज्यादा समय तक रहे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

भाजपा पर इंसाफ मंच का कब्जा: कापड़ीवास
पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि विज से मुलाकात संयोगवश हुई है। सीएम से नहीं मिलने के सवाल पर कापड़ीवास ने कहा कि सीएम से भी उन्हें इतना ही प्यार है, लेकिन बिना बुलाए कहीं नहीं जाते हैं। हम भाजपा के असली सिपाही है, अब भाजपा पर इंसाफ मंच का कब्जा हो गया है, ऐसे में असली भाजपाइयों को पीछे कर दिया गया है। कुछ दिनों बाद इंसाफ मंच के लोग चलते बनेंगे तब असली भाजपाई ही काम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed