फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP councilor Poonam Satija resigned after being denied a ticket and will contest the election as an independent.

Rewari News: टिकट कटने से नाराज भाजपा पार्षद पूनम सतीजा ने दिया इस्तीफा, अब निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

Thu, 23 Apr 2026 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP councilor Poonam Satija resigned after being denied a ticket and will contest the election as an independent.
पूनम सतीजा।
रेवाड़ी। वार्ड नंबर 8 की निवर्तमान पार्षद एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पूनम सतीजा ने टिकट कटने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली को भेज दिया है।
विज्ञापन

पूनम सतीजा ने भाजपा पर टिकट वितरण में अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस निर्णय से वह आहत हैं और अब वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। उनके इस फैसले से स्थानीय राजनीतिक माहौल में सरगर्मी पैदा हो गई है।
विज्ञापन

सतीजा परिवार का भाजपा से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। पूनम सतीजा वर्ष 2013 से लगातार भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी जाती रही हैं। उनके पति शैलेंद्र सतीजा उर्फ लड्डू ने बताया कि वह 1992 से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और युवा मोर्चा सचिव से लेकर मंडल अध्यक्ष तक कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनावी परिणाम भी उनके मजबूत जनाधार को दर्शाते हैं। वर्ष 2013 में पूनम सतीजा ने 239 वोटों से जीत दर्ज की थी जबकि 2020 के चुनाव में उन्होंने 752 वोटों के बड़े अंतर से विजय हासिल की थी।

शैलेंद्र सतीजा ने आरोप लगाया कि पार्टी ने वर्षों की वफादारी और जनसेवा को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि टिकट कटने का असर आगामी चुनावों में भाजपा के वोट बैंक पर पड़ सकता है। अब निर्दलीय चुनाव लड़ने के उनके फैसले से वार्ड नंबर 8 में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed