{"_id":"66c8e9c1fb20fa26640e2d84","slug":"bike-riding-health-worker-dies-due-to-collision-with-roadways-bus-rewari-news-c-198-1-fth1001-208467-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत
Sat, 24 Aug 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव खोरी बस स्टैंड के पास बस की टक्कर लगने से एक बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पीथनवास निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पीथनवास निवासी भूपेश ने बताया कि वह गांव पुंसिका स्थित पोस्ट ऑफिस में नौकरी करता है और उसका बड़ा भाई जयप्रकाश सीएचसी खोल में कार्यरत है। जयप्रकाश अपनी मोटरसाइकिल से गांव खोरी बस स्टैंड पर काम से गया हुआ था। जब वह खोरी फ्लाईओवर के पास से गुजर रहे थे तभी रेवाड़ी की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने जयप्रकाश की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। राहगीरों व परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।