फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike rider returning from company dies after being hit by a canter, companion injured

Rewari News: कंपनी से लौट रहे बाइक सवार की कैंटर की टक्कर से मौत, साथी घायल

Tue, 30 Sep 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider returning from company dies after being hit by a canter, companion injured
फोटो : 19मृतक अंकित
बावल। दिल्ली हाईवे पर रविवार रात जनकसिंहपुरा गांव के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक पावटी निवासी अंकित (28) की मौत हो गई जबकि उसका साथी राहुल (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहुल भी बावल के पावटी गांव का निवासी है। रविवार रात अंकित और राहुल कंपनी से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल राहुल को प्राथमिक उपचार कराया गया। उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
अंकित की सात माह की बच्ची भी है। घटना के बाद उसके परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासी सुरेश और जतिन ने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अक्सर तेज गति से वाहन चलते हैं। रात के समय सड़क पर प्रकाश पर्याप्त नहीं होता जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed