फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bike rider mother and son died due to car collision

Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Wed, 30 Nov 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bike rider mother and son died due to car collision
रेवाड़ी। नारनौल रोड पर गांव खोरी के समीप बुधवार को एक कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटा महेंद्रगढ़ जिले के गांव अटेली में एक रिश्तेदारी में मातमपुर्सी के लिए जा रहे थे। खोल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिले के गांव जाटौली निवासी गौरव (21) व मां कैलाश देवी (58) को बाइक पर बैठाकर महेंद्रगढ़ जिले के अटेली में मातमपुर्सी में शामिल होने जा रहा था। जब वह नारनौल रोड पर गांव खोरी के समीप पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में दोनों मां-बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने नागरिक अस्पताल से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पीछे से बस में आ रहे थे गौरव के पिता
मृतक गौरव के पिता ओमप्रकाश भी रोडवेज बस से उनके पीछे ही आ रहे थे। जब उन्हें पता चला कि उनके बेटे व पत्नी का दुर्घटना हो गया तो उन्होंने बस को रुकवा लिया। ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उसके सामने ही ऐसा हादसा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था गौरव
गौरव बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि गौरव पढ़ाई के साथ सेना में भर्ती होने की भी तैयारी कर रहा था।

किसान परिवार से संबंध रखता था
ओमप्रकाश ने बताया कि वह किसान परिवार से संबंध रखते हैं। खेतीबाड़ी कर वह अपने परिवार का भरणपोषण कर रहे हैं। उनका सपना था कि बेटे गौरव को सेना में भर्ती कराएं, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed