फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bike rider died due to unknown bolero collision

Rewari News: अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 09 Mar 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
bike rider died due to unknown bolero collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक के समीप एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव भोतवास अहीर निवासी संदीप कुमार (28) अपनी बाइक पर सवार होकर दिल्ली-जयपुर हाईवे से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही संदीप लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरा। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे एक युवक ने उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचित किया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां संदीप कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने संदीप कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही फरार बोलेरो कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed