फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bike ridden youth beat rurral

लड़की को जबरन ले जा रहे युवकों को रोका तो ग्रामीण को पीट-पीट कर अधमरा किया

Sun, 22 Sep 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
bike ridden youth beat rurral
दो बाइक पर सवार चार युवक एक लड़की को जबरदस्ती बैठाए थे। बाइक पर बैठी लड़की इनके चंगुल से छूटने के लिए चीख चिल्ला रही थी। ये नजारा देख सड़क किनारे बकरी चरा रहा युवक लड़की को छुड़ाने के लिए बाइक सवार युवकों से जा भिड़ा। बाइक सवार युवकों में दो ने इस युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक लड़की को लेकर बाइक से भाग गए। पुलिस के पास मदद के लिए जब घायल युवक पहुंचा तो उसे इलाज कराने की सलाह देकर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पाल्हावास निवासी सतपाल शुक्रवार शाम जीवड़ा-गुरावड़ा मार्ग पर बकरियां चरा रहा था। इसी समय दो बाइकों पर सवार चार युवक एक लड़की को लेकर होकर उधर से गुजरे। सतपाल के अनुसार युवकों ने लड़की को जबरन बाइक पर बिठा रखा था और वह मदद के लिए शोर मचा रही थी। जब उसने लड़की को उनके चंगुल से छुड़वाने का प्रयास किया तो दो युवक लड़की को लेकर फरार हो गए और बाकी दो युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सतपाल के अनुसार लड़की के चेहरे को युवकों ने बुरी तरह से खरोंचा हुआ था। लड़की डरी व सहमी हुई थी और मदद की गुहार लगा रही थी।
विज्ञापन

सतपाल की पत्नी बाला देवी व बेटे रविन्द्र का आरोप है कि जब वे गंभीर रूप से घायल सतपाल को लेकर पाल्हावास चौकी पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उनकी कोई मदद नहीं की और न ही मामला दर्ज किया। पुलिसकर्मियों ने उनको यह कहकर भेज दिया कि पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराओ। तत्पश्चात वे सतपाल को लेकर रेवाड़ी के ट्रोमा सेंटर पहुंचे और भर्ती कराया। वहीं पुलिस कार्यप्रणाली से रोषित ग्रामीण एकत्रित होकर शनिवार को पाल्हावास चौकी जा पहुंचकर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed