फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bhupsingh Bharti honored with Premchand Sahitya Bhushan Samman

भूपसिंह भारती प्रेमचंद साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित

Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bhupsingh Bharti honored with Premchand Sahitya Bhushan Samman
खोल। अंतरराष्ट्रीय काव्य रंगोली नवचेतना जागृति साहित्यिक संस्था गोरखपुर उत्तर प्रदेश ने कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर अखिल भारतीय प्रेमचंद काव्य सृजन प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया। जिसमें देशभर के साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला रेवाड़ी के गांव खालेटा के साहित्यकार भूपसिंह भारती ने भी मुंशी प्रेमचंद के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान पर हरयाणवी बोली में तीन कुडलिया छंद लिखकर साहित्यिक संस्थान के पटल पर भेजकर ऑनलाइन प्रतिभाग किया। मंच के महासचिव दयानंद त्रिपाठी निराला ने बताया कि ऑनलाइन प्राप्त रचनाओं की समीक्षा डॉ. इंदु झुनझुनवाला बेंगलुरु एवं मधुशंख धर प्रयागराज ने की। रविवार को मंच पर ऑनलाइन सम्मान समारोह किया गया। जिसमें देशभर से प्रेमचंद पर उत्कृष्ट सृजन करने वाले साहित्यकारों को प्रेमचंद साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा गया। खालेटा, रेवाड़ी के साहित्यकार भूपसिंह भारती को भी उनके उत्कृष्ट सृजन के लिए प्रेमचंद साहित्य भूषण सम्मान मिला। मंच के राष्ट्रीय संरक्षक नन्दलाल मणि त्रिपाठी पिताम्बर गोरखपुरी ने सभी साहित्यकारों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भूपसिंह भारती ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हिंदी के प्रचार प्रसार व पोषण के लिए बहुत जरूरी है। भूपसिंह भारती पिछले 23 वर्षों से साहित्य की सेवा में जुटे हुए हैं और कई बार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा अपने लेखन कार्य के लिये सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed