फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bhupender singh hudda

प्रदेश में लड़खड़ाती सरकार, ज्यादा दिन नहीं चलेगीः हुड्डा

Thu, 12 Dec 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bhupender singh hudda
bhupender singh hudda - फोटो : Rewari
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में लड़खड़ाती सरकार बनी है। इस तरह की सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती। जनता ने भाजपा के खिलाफ इस चुनाव में वोट किया है। यही कारण है कि भाजपा के नेता हार का मंथन करने में अभी तक लगे हुए हैं। यह बात वीरवार को बावल में एक सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान धारुहेड़ा में कही। धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास कांग्रेसी नेता महाबीर यादव मसानी ने अपने समर्थकों के साथ हुड्डा व दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर योगानंद शास्त्री का स्वागत किया। इसी दौरन हुड्डा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। प्याज खाना तो दूर उसके दाम सुनकर ही आंसू आ जाते हैं। पहले भाजपा सरकार मेवात से प्याज खरीदने की बात कर रही थी, जिसे गरीबों को दिया जाना था। अब अपने ही फैसले से यूटर्न लेते हुए किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय में किए गए कार्यों का सिर्फ फीता काटा। आज रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है, लेकिन भाजपा मूल ढांचे की सोचने की बजाए अपने हित के फैसलों को अंजाम दे रही है। वहीं पूर्व स्पीकर शास्त्री ने कहा कि प्रदेश में की सरकार अपने ही बोझ में दब जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक संशोधन बिल पर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल पास हो चुका है ऐसे में कुछ ज्यादा कहने के लिए नहीं बचा है। लोकसभा व राज्यसभा में विपक्षी पार्टियों की ओर से केंद्र सरकार कुछ सवाल पूछे गए थे, लेेकिन सरकार जवाब नही दे सकी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा और जजपा दोनों ने ही विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। अब उन वादों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed