फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bhandara organized at the end of Shiv Puran Katha

Rewari News: शिवपुराण कथा के समापन पर लगाया भंडारा

Thu, 07 Aug 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bhandara organized at the end of Shiv Puran Katha
फोटो : 17शिवपुराण कथा के समापन पर आयोजित भंडारे का दृश्य। स्रोत : मंदिर - फोटो : संवाद
फोटो : 17
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। ऐतिहासिक ठाकुर जी के मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्री शिवपुराण कथा का समापन हुआ। कथा के नौवें दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी, सब्जी के साथ जलेबी का विशेष वितरण किया गया। पूरा वातावरण हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
सेवा व्यवस्था इतनी सुंदर और व्यवस्थित रही कि श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने में कोई असुविधा नहीं हुई। यह आयोजन क्षेत्र के समाजसेवियों की अगुवाई में संपन्न हुआ। वे वर्षों से धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता और आस्था को नई दिशा देने में लगे हैं।
विज्ञापन

भंडारे में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों, भगवान कोसलिया उपप्रधान नगरपालिका अजय जांगडा, प्रेम राव सतीश मास्टर, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनेक श्रद्धालुओं ने बताया कि शिवपुराण कथा से उन्हें आध्यात्मिक शांति और जीवन मूल्यों की नई सीख मिली है। लोगों ने पंडित त्रिभुवन के इस प्रयास को समाज में सद्भाव और आस्था को बढ़ावा देने वाला बताया। कथा आयोजन और भंडारे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक अनुशासन का भी विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed