{"_id":"69a32b8e35e8c87ec003b6ee","slug":"bhandara-organised-after-singing-holi-songs-rewari-news-c-198-1-rew1001-234357-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: होली गीत गायन के बाद भंडारा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: होली गीत गायन के बाद भंडारा आयोजित
Sat, 28 Feb 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
भुरथला गांव में होली गायन में उपस्थित लोग। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। भुरथला गांव में होली गायन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोसली, नठेड़ा, भुरथला, जाहिदपुर, दड़ौली, लिसान, कान्हड़वास, रामपुरी, जुड्डी और खुशपुरा की गायन टोलियों ने भाग लिया। गायन के दौरान सामाजिक कथाओं और होली से जुड़े गीत प्रस्तुत किए गए।
कमेटी के प्रधान ने बताया कि गायन कार्यक्रम के पश्चात कलाकारों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि रोजाना हर गांव में होली गायन टोलियां जाती हैं और धुलेंडी वाले दिन कोसली में बाबा मुक्तेश्वरपुरी का चबूतरा पर महोत्सव का समापन होता है।
इस मौके पर रामकला, विक्की यादव, विजय भुरथला, सतीश यादव, श्योराज, राजकुमार और प्रकाशवीर सहित ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।