फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bhakiyu supported the ongoing protest regarding the hospital

Rewari News: अस्पताल को लेकर चल रहे धरने को भाकियू ने दिया समर्थन

Wed, 25 Jun 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu supported the ongoing protest regarding the hospital
फोटो : 10अस्पताल की मांग को लेकर धरने पर बैठे रामगढ़-भगवानपुर के लोग। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भगवानपुर में 200 बेड का अस्पताल बनाने की मांग को लेकर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति रामगढ़-भगवानपुर का धरना आठवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। धरने को भाकियू ने समर्थन दिया। आसपास के गांवों के लोग भी धरनास्थल पर पहुंचे।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अभय सिंह फिदेड़ी, शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी धारूहेड़ा के अध्यक्ष रमेशचन्द्र एडवोकेट, अनिल कुमार सरपंच, मनोज अन्ना, प्रेम प्रकाश बुड़ाना ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि रामगढ़ भगवानपुर गांव में 200 बेड का अस्पताल बनाने की मांग जायज है।
विज्ञापन

इससे बेहतर कहीं जमीन नहीं है। भगवानपुर गांव ने शहर की प्यास बुझाने के लिए 10 एकड़ जमीन जल घर के लिए इस शर्त पर दी थी कि गांव में 200 बेड का नागरिक अस्पताल बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अस्पताल बनाने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। 29 जून को संघर्ष समिति द्वारा रामगढ़ बस स्टैंड पर 45 गांवों तथा शहर की 15 कालोनियों द्वारा आयोजित महापंचायत को सफल बनाने की गई।

धरने में प्रवीण मेहता, सत्यबीर सिंह, कुलदीप, बीरेंद्र सिंह यादव, कंवर सिंह, लाल सिंह, पृथ्वी सिंह बालियर खुर्द,वमोहर सिंह बुडानी, नवल सिंह, रायसिंह, धर्मेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed