फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Benefits of government schemes should reach every eligible person: Vijay Kumar

हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ : विजय कुमार

Mon, 12 Oct 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Benefits of government schemes should reach every eligible person: Vijay Kumar
कोसली। लघु सचिवालय परिसर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

एसडीएम विजय कुमार यादव ने स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य पात्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों के लिए रोजगारपरक और जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को पात्र लोगों के दस्तावेज पूरे करवाने में सहयोग करना चाहिए, ताकि किसी को भी निराश होकर वापस न लौटना पड़े। एसडीएम ने बताया कि सरकार के निर्णय के अनुसार लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी दिया जाएगा। संबंधित सूची आने के बाद इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में योजना की पात्र महिलाओं के दस्तावेज भी जमा किए गए। उन्होंने जलभराव वाले गांवों के किसानों को मछली पालन अपनाने और परंपरागत खेती के साथ बागवानी की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।


शिविर में समाज कल्याण, पशुपालन, रोजगार, पंचायती राज, रोडवेज, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सौर ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डीएसपी विद्यानंद, बीडीपीओ अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed